कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने लग्जरी वाहन से अबैध शराब की खेप को उस समय पकड़ा जब तस्कर उसे बिहार प्रदेश को ले जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब विक्री,निष्कर्षण,परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम बीती रात्रि में गस्त के दौरान थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तस्करी हेतु स्वीफ्ट गाडी से पनियहवा होते हुये बिहार ले जायी जा रही नाजायज,अवैध शराब रायल स्टैग 375 ML का कुल 38 शीशी व 8 PM फ्रुटी 180 ML का कुल 48 शीशी व एक अदद वाहन मारुति सुजूकी स्वीफ्ट नं0 UP 16 K 8801 की बरामद किया गया वही अभियुक्त मौके पर पुलिस देखकर शराब लदी गाडी छोडकर फरार हो गये। अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता थाना हनुमानगंज,उ0नि0 दीनानाथ पाण्डेय ,हे0का0 राजेश सिंह ,हे0का0 सत्यनरायन राय ,का0 यशवन्त ,का0 शशिकेष गोस्वामी ,का0 घन्नजय थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…