News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही पेट्रोल पम्पों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2023  |  3:43 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही पेट्रोल पम्पों पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं
  • जाँच में सही मिली शिकायत तो होगी कार्यवाही: जिलापूर्ति अधिकारी

कुशीनगर।अधिकांश पेट्रोल टंकियों पर मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उपभोक्ता एवम् आम जनमानस को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मानक के अनुसार सभी फिलिंग स्टेशनों पर स्वच्छ पेयजल,साफ सुथरा शौचालय,मुफ्त हवा एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए,परंतु अधिकांश फिलिंग स्टेशनों पर यह मानक मुंह चिढ़ाता हुआ मिल जाएगा। मगंलवार को पडरौना नगर के सुभाष चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर हवा की मशीन तो है लेकिन कोई भरने वाला नहीं है, इंडियन आयल छावनी में हवा की मशीन खराब है।
हर फिलिंग स्टेशन पर सामने स्थित हवा की दुकान की तरफ ईशारा कर हवा भरवाने की बात कही जा रही थी। इस संदर्भ में जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि पूर्व में अभियान चलाकर लगभग सभी फिलिंग स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाओं को बहाल कराया गया था एवं सख्ती से उसका पालन करने के निर्देश दिए गए थे,परंतु एक बार फिर यदि इस प्रकार की शिकायत है तो संबंधित फिलिंग स्टेशनों तथा उनके कंपनी के संबंधित अधिकारियों से बातकर सुविधाओं को आवश्यक रूप से उपलब्ध जाएगा।इस प्रकार की गलती पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैं आवश्यक कार्यों से जनपद से बाहर हूं ,इस संदर्भ में शीघ्र और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

आईए जानते हैं पेट्रोल पम्पों पर मुफ्त मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में

पेट्रोल पंप पर जनता को कुछ सुविधाएं बिल्कुल फ्री में मिलती है। मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस के तहत पेट्रोल पंप मालिक आम लोगों को ये सुविधाएं देने के लिए बाध्य होते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं,तो उनके खिलाफ शिकायत की जा सकती है। ऐसी शिकायत पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द हो सकता है और उस पर जुर्माना भी लग सकता है। आइए हम जानते हैं कि पेट्रोल पंप में आम जनता को कौन-कौन सी सुविधाएं बिल्कुल फ्री में मिलती है और अगर पेट्रोल पंप में ऐसी सुविधाएं नहीं दी जाती है तो हम क्या लीगल एक्शन ले सकते हैं:

हर पेट्रोल पंप में आम जनता को गाड़ियों में हवा भरने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त में मिलती है। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप में हवा भरने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगानी पड़ती है। साथ ही हवा भरने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करना पड़ता है।
पेट्रोल पंप में आम लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए पेट्रोल पंप में आरो या वाटर कूलर लगाए जाते हैं। हालांकि इस पानी के लिए पेट्रोल पंप कोई पैसा नहीं वसूल सकते यानी उनको यह सुविधा बिल्कुल फ्री में देनी होती है।

पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल पंप में वॉशरूम की सुविधा भी देनी होती है,जिसके लिए आम जनता को कोई पैसा नहीं देना होता है इतना ही नहीं अगर वॉशरूम टूटा फूटा है या गंदा है तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है।
पेट्रोल पंप में आम जनता के लिए फोन कॉल की सुविधा भी उपलब्ध करानी होती है। पेट्रोल पंप मालिकों को फोन कॉल की सुविधा आम लोगों को बिल्कुल मुफ्त में ही देनी होती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपको इमरजेंसी कॉल करनी है और आपके फोन मे नेटवर्क प्रॉब्लम है या किसी कारणवश फोन नहीं लग रहा है तो आप पेट्रोल पंप जाकर एक कॉल फ्री कर सकते हैं।

हर पेट्रोल पंप के लिए फर्स्ट एड बॉक्स रखना जरूरी है। इसमें लाइफ सेविंग्स दवाएं और मरहम-पट्टी होनी चाहिए। यह दवाईयां एकदम नई होनी चाहिए यानी एक्सपायरी डेट की दवाइयां नहीं होनी चाहिए।
पेट्रोल पंप में फायर सेफ्टी डिवाइसेज और रेत से भरी बाल्टी भी रखी जानी चाहिए, ताकि आग लगने की स्थिति में उनका इस्तेमाल किया जा सके। अगर पेट्रोल पंप में पेट्रोल या डीजल भरवाते समय किसी तरह की आग लगती है,तो इनका इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके लिए पेट्रोल पंप किसी से कोई चार्ज नहीं ले सकते हैं।

अगर आप पेट्रोल पंप में पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं, तो आपको बिल पाने का पूरा अधिकार है। पेट्रोल पंप मालिक या उसका एजेंट आपको बिल देने से इनकार नहीं कर सकता है। बिल लेने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अगर लेन-देन में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुई है तो उसको सुधारा जा सके।
हर ग्राहक को पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी और क्वांटिटी जानने का पूरा अधिकार है। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को व्यवस्था करनी होती है।

पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को डिस्प्ले किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को आसानी से की कीमतों का पता चल जाए। पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की कीमत सही होनी चाहिए अगर बढ़ा चढ़ाकर इसकी कीमतें दिखाई या बताई जाती हैं,तो इसकी शिकायत की जा सकती है।

हर पेट्रोल पंप में शिकायती बॉक्स या रजिस्टर रखना होता है,ताकि अगर किसी को कोई दिक्कत होती है तो वह उसमें अपनी शिकायत दर्ज करा सके। पेट्रोल पंप में पेट्रोल पंप के मालिक और पेट्रोलियम कंपनी का नाम और कॉन्टैक्ट नंबर लिखकर टांगना होता है, ताकि आम लोग कभी भी पेट्रोल पंप मालिक या संबंधित कंपनी से संपर्क कर सकें।

हर पेट्रोल पंप में उसके खुलने और बंद होने के टाइम का नोटिस टंगा होना चाहिए। इसके अलावा नोटिस में होली डे की भी जानकारी होनी चाहिए।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking