News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: संविदा कर्मी लाइन मैन की करंट लगने से हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 21, 2024  |  6:57 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संविदा कर्मी लाइन मैन की करंट लगने से हुई मौत
  • पिता ने प्राथमिकी दर्ज करने हेतु दिया तहरीर

रामकोला/कुशीनगर। बीस वर्षीय संविदा कर्मी लाइन मैन की करंट लगने से मौत होने के मामले में मंगलवार को उसके पिता ने संबंधित विभाग के जिम्मेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु स्थानीय थाने में तहरीर दिया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

रामकोला नगर के वार्ड नं0 17 शास्त्री नगर (भोदसी) निवासी ध्रुप कुशवाहा पुत्र राम नारायन कुशवाहा ने रामकोला थाना में तहरीर दिया है कि मेरा पुत्र विशाल कुशवाहा संविदा कर्मी लाइनमैन सोमवार को विद्युत उपकेन्द्र रामकोला के जे0ई0 के कहने पर थाना क्षेत्र के ग्राम सपहा हुड़वा में विद्युत ठीक करने के लिए पोल पर चढा ही था कि अचानक विद्युत प्रवाहित होने लगी जिससे मेरा पुत्र बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे। वहाँ के डाक्टर ने तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हम लोग विशाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत संविदा कर्मी लाइनमैन के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही का गुहार लगाया है। घटना के संबंध में बात करने पर जे0ई0 शुभम गोंड ने बताया कि परिवार का इलाज करवाने के सिलसिले में बाहर आया था, यहाँ से चल दिया हूँ। उन्होंने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय को इस हादसा की रिपोर्ट एसडीओ साहब की तरफ से भेजी जा रही है। जांचोपरान्त विभाग द्वारा क्षति की जो धनराशि निर्धारित होगी उसको दिलवाया जाएगा।

गौरतलब है कि सोमवार देर शाम को थाना क्षेत्र के सपहा हुड़वा में संविदा कर्मी लाइनमैन एक पोल पर फाल्ट ठीक करने चढ़ा कि हाई वोल्टेज विद्युत की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया तथा उसके झटका से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे, उसे देखने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम करायी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking