कुशीनगर। जिले में अब हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, आज फिर 22 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 98 हो गई है। शनिवार को 1466 कोरोना जाँच रिपोर्ट हुई है, जिसमे 1440 निगेटिव पाये गये और 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैl जिस तरह संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है। उससे आगे संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है। पॉजिटिव मरीज अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी रखने की जिम्मेदारी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से लोगों को कोविड गाइडलाइन का सम्पूर्ण पालन करने की अपील है। लोग नियमित मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व भीड़ भाड़ से बचते रहें।
जिले मे अबतक कुल 15738 मरीज मिल चुके है, जिनमे से अभी तक 227 की मृत्यु हो चूकी है तथा 15412 मरीज उपचार बाद स्वाथ्य हो चुके है l मई माह से अबतक कोरोना पॉजिटिव रेट देखे तो 1.42 प्रतिशत तथा रिकवरी रेट 98.13 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…