News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सभासद प्रतिनिधि पर धारदार हथियार से हमला,पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 20, 2023  |  8:17 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सभासद प्रतिनिधि पर धारदार हथियार से हमला,पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी

कसया/कुशीनगर ।वार्ड नं 23 माधवपुरम नगर ढींगवा खुर्द में रविवार की रात गांव में ही छठ पर्व पर भोजन करने पहुंचे वार्ड सभासद प्रतिनिधि के ऊपर धारदार हथियार से एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालत उनकी गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 23 माधवपुरम नगर डिग्वा खुर्द के सभाषद कमलावती देवी ने कसया थाने में तहरीर देकर बताया है कि मेरे पति कमलेश शर्मा जो सभाषद प्रतिनिधि के रुप मे कार्य देखते हैं। वह गांव में छठ पूजा के अवसर पर भोजन करने गए थे। जहां पहले से गांव के ही रामप्रवेश शर्मा बैठे थे। वह मेरे पति को गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से पेट और सर में कई वार कर दिए। जिससे मेरे पति वही गिरकर बेहोश हो गए।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

उनको गांव के लोगों के सहयोग से कसया सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थित गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। इलाज चल रहा है। इधर मामले कसया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking