कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के शहीद भगत सिंह नगर वार्ड नम्बर 20 से भाजपा प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह ने सभासद पद के लिए अपना नामांकन किया। पीएन सिंह को भाजपा ने वार्ड में अपना प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को श्री सिंह अपने समर्थकों के साथ तहसील कसया पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महन्थ अवैद्यनाथ नगर से निवर्तमान सभासद रीता देवी और उनके पति अमरजीत सिंह ने सभासद पद के लिए नामांकन किया।
इसी वार्ड से शुभनारायन यादव ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में सभासद का पर्चा दाखिल किया। वार्ड संख्या 11 विवेकानन्द नगर से पूर्व प्रधान विनोद सिंह की पत्नी उर्मिला ने सभासद पद के लिए पर्चा दाखिल किया।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…