कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए गए “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत आज रविवार 19 फ़रवरी को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा सराहनीय पहल एक जोड़े के मध्य सुलह समझौता कराकर विदाई कराई गई।
आवेदिका कमलावती देवी पत्नी विद्याप्रकाश निवासी चैनपुर थाना चौराखास जिला कुशीनगर के मध्य विवाद चल रहा था दोनों पक्षों मैं छोटी-मोटी कहासुनी हो गई अब पति पत्नी एक साथ रहने के लिए तैयार है। काउंसलिंग में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी रेखा देवी व महिला कांस्टेबल रीमा का सराहनीय योगदान रहा।
Advertisement
