News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कल होगी नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2023  |  6:21 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कल होगी नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना WhatsApp
Responsive image
  • मतगणना को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आयोजित हुई बैठक

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना 13 मई को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित की गई।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने मतगणना के संदर्भ में आरओ/एआरओ को सभी आवश्यक निर्देश दिए। इस क्रम में आरओ व एआरओ को उनके कार्यों व दायित्व के बारे में बताया गया। इस क्रम में टेंडर वोट की काउंटिंग,एजेंट के द्वारा चैलेंज पर परीक्षण, संदिग्ध मतपत्र,प्रत्याशियों को बराबर मत मिल जाने पर उत्पन्न हुई स्थिति आदि के बारे में सभी आवश्यक दिशा निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों को मतगणना शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चुनाव आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि आंकड़ों के साथ किसी भी प्रकार की गलती ना हो, गलत सूचना किसी भी अवस्था में जारी ना हो,मतपत्रों की गणना उचित तरीके से की जाए, काउंटिंग एजेंट से आवश्यक रूप से हस्ताक्षर लिए जाए, शत प्रतिशत पारदर्शी पूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो। चुनाव नतीजों के बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरण में सावधानियां बरती जाएं।डाटा फीडिंग ससमय व शुद्ध रूप में हो,सभी अधिकारीगण ससमय मतगणना केंद्र पर पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी सभी उपस्थित आरओ/एआरओ व अन्य अधिकारी गणों को मतगणना हेतु अपनाए जाने वाली सावधानियां/सतर्कताओं व चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवीदयाल वर्मा,अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी,डीसी मनरेगा राकेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी व्यास नारायण व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking