News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डूडा के सौजन्य से एचडीएफसी बैंक ने पीएम स्वनिधि लाभार्थियों व सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष लोन कैम्प का किया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  7:42 PM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डूडा के सौजन्य से एचडीएफसी बैंक ने पीएम स्वनिधि लाभार्थियों व सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष लोन कैम्प का किया आयोजन

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा के निर्देशन में डूडा कुशीनगर व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से पी एम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष कैंप का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

एचडीएफसी बैंक के रीजनल हेड श्री तरुण गुप्ता व शाखा प्रबंधक श्री सौमित्र मोहन एचडीएफसी बैंक पडरौना के आग्रह पर अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा कैंप का फीता कटकर शुभारंभ किया गया। ए डी एम द्वारा एचडीएफसी बैंक के रीजनल हेड से विशेष रूप से स्वनिधि के लाभार्थियों को लोन करने हेतु धन्यवाद दिया गया और साथ ही पी एम स्वनिधि के लाभार्थियों को डिजिटल रूप से एक्टिव करने हेतु बैंक को आगे आने को कहा कि वे अपने यहां के लाभार्थियों को डिजिटल लेन देन करने हेतु प्रोत्साहित करें। एचएफडीसी बैंक के रीजनल हेड ने अपर जिलाधिकारी को अपने बैंक से विशेष तौर पर सरकारी कर्मचारियों को होने वाले लोन के लाभ के बारे में अवगत कराया की किस प्रकार से सरकारी कर्मचारी बैंक से जुड़कर व्यक्तिगत लोन, कार लोन,बिजनेस लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

इस आयोजन के दौरान शहर मिशन प्रबन्धक श्री राजदीप यादव डूडा,रीजनल हेड श्री तरुण गुप्ता एचडीएफसी बैंक,शाखा प्रबंधक श्री सौमित्र मोहन एचडीएफसी बैंक पडरौना ,रश्मि गुप्ता,राजन , साकेत, गौतम व नितेश बैंककर्मी एवम सामुदायिक आयोजक शेष मनी सिंह डूडा व अमित जैसवाल आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking