News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: खौफनाक! प्रेमी ने सिर्फ इसलिए कर दी प्रेमिका के भाई की हत्या…सुरेश हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्यारोपी ने उगले राज

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 20, 2024  |  6:11 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: खौफनाक! प्रेमी ने सिर्फ इसलिए कर दी प्रेमिका के भाई की हत्या…सुरेश हत्याकांड का हुआ खुलासा, हत्यारोपी ने उगले राज WhatsApp
Responsive image
  • हत्या की घटना का खुलासा, घटना में शामिल हत्यारोपी युवक गिरफ्तार
  • करदह गांव के किशोर सुरेश हत्याकांड का हुआ खुलासा
  • छठ पर्व पर 22 नवम्बर के दिन प्रेम प्रसंग में जेल जाने के डर से युवक ने की हत्या

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव में बीते छठ के दिन किशोर सुरेश की हत्या का खुलासा हो गया है। खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के जखनियां चौराहे से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि प्रेम- प्रसंग में जेल जाने के भय से अभियुक्त ने किशोर की हत्या कर शव को अमरूद के पेड़ से लटका दिया था।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने मु.अ.सं. 446/23 धारा 302/201 बनाम अज्ञात से संबंधित अभियोग का अनावरण करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त रघुवीर पुत्र स्वामीनाथ यादव ग्राम जिन्दा छपरा थाना हनुमानगँज जनपद कुशीनगर को जखनिया चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर घटना के समय प्रयुक्त मोबाइल एवं सिमकार्ड, साड़ी का पल्लू एवं शेष बची साड़ी आदि बरामद किया गया है। पुलिस को अभियुक्त के द्वारा किशोर सुरेश के हत्या करने के पीछे के उद्देश्य काफी चौंकाने वाले मिले है कि 22 नवम्बर को मृतक के भाई राकेश चौधरी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके 13 वर्षीय भाई सुरेश की हत्या कर शव को गांव के भागवत यादव के मकान के बाहर अमरूद के पेड से लटका दिया गया था।

पुलिस जांच में पता चला कि अभियुक्त रघुवीर का मृतक की बहन से प्रेम- प्रसंग चल रहा था तथा मां व भाई की अनुपस्थिति में छठ त्यौहार के दिन उसे लेकर अपने गांव जिंदाछापर गया था जो रात में वापस अपने घर चली आयी थी, इस बात की जानकारी मृतक के होने पर उसकी बहन द्वारा अभियुक्त को सूचना दी गयी। जेल जाने के डर से अभियुक्त द्वारा उसके भाई व मां के आने से पूर्व गांव के पास बगीचे में मृतक की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए वही कूडे में पडे़ हुए साडी के लैस से लटका दिया गया एवं मौके से फरार हो गया था।

गिरफ्तारी टीम में एचएचओ नीरज कुमार राय, एसआई शर्मा सिंह यादव, कान्स्टेबल शशिकेश गोस्वामी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजीव चौधरी, यशवंत यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking