News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime/कुशीनगर: पांच दिन से लापता व्यक्ति का नाले में मिली लाश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 22, 2022  |  6:33 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime/कुशीनगर: पांच दिन से लापता व्यक्ति का नाले में मिली लाश

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग स्थित फोरलेन सड़क के किनारे बने नाले में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

शुक्रवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग के बल्डीहा गांव के सामने एचपी पेट्रोल पंप के बगल फोरलेन सड़क के किनारे बने नाले में सुबह आठ बजे राहगीरों को बहुत तेज दुर्गंध आई जहां लोगों ने नाले में देखा तो एक व्यक्ति की सड़ी लाश पड़ी है। वहीं वार्ड के सभासद रणजीत सिंह ने हाटा कोतवाली को सूचना दिया। जहां मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह मय फोर्स नाले से शव को बाहर निकलवाया जहां उसकी पहचान ढाढा बुजुर्ग के हरपुर निवासी जवाहिर सिंह पुत्र चंद्रपति के रुप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि वह फोरलेन के किनारे एक चाय की दुकान चलाता है तथा वह आए दिन शराब पीकर इधर उधर गिरा पड़ा रहता है।

चार पांच दिन से उसकी पत्नी खोज रही थी।जिसकी लाश आज नाले में मिली है।वहीं लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking