News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: कुत्ते को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय रमन की हुई थी हत्या

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 17, 2023  |  4:36 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: कुत्ते को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय रमन की हुई थी हत्या WhatsApp
Responsive image
  • रमन हत्याकांड का सीओ कसया कुंदन सिंह ने किया खुलासा
  • कुत्ते के विवाद में हत्यारोपी शमशुद्दीन उर्फ़ मंगरू ने उठाया खौफनाक कदम, कुत्ते के विवाद को लेकर रमन का किया था हत्या
  • पुलिस ने 15 दिन के भीतर हत्याकांड का किया खुलासा

सपहा/कुशीनगर ।कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला शिवपट्टी निवासी मधुकर ललित त्रिपाठी का 12 वर्षीय बेटा रमन त्रिपाठी ‘शिवांत’ बीते 1 अगस्त मंगलवार संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। ज़ब देर शाम तक नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।बीते 2 अगस्त बुधवार करीब दो बजे शिवपट्टी से अभिनायकपुर मार्ग पर गांव के पास स्थित खउवा नाला पर बने पैनी पुल के नीचे झाड़-झंखाड़ मे फसी एक लाश ग्रामीणों द्वारा देखी गई थी। जिसकी पहचान रमन त्रिपाठी के रुप मे हुई,पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर जाँच शुरू कर दिया था।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

आवारा कुत्ते को खाना खिलाता था पीड़ित परिवार

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पीड़ित परिवार एक कुत्ते को खाना खिलाता था,जो घर के पास ही रहता था।हत्या के कुछ दिन पहले हत्यारोपी शमशुद्दीन उर्फ़ मंगरू ज़ब रमन के घर के पास से गुजर रहा था,तो कुत्ते ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया,तो मंगरू ने कुत्ते पर हमला कर मारने लगा तो इसका पीड़ित परिवार ने विरोध किया,उसके बाद आरोपी वहा से चला गया उसके बाद बीते 1 अगस्त को ज़ब शमशुद्दीन उर्फ़ मंगरू ने रमन त्रिपाठी को करीब 2 बजे देखा तो कहा कि “चलो पुलिया के तरफ शौच करने चलते है तभी ज़ब रमन पुलिया के पास पहुंचा तो शमशुद्दीन उर्फ़ मंगरू ने गाली देते हुए कहा कि उस दिन तुम्हारे परिवार वालों कुत्ते को लेकर विवाद कर दिया था औऱ आरोपी ने मृतक रमन से मारपीट शुरू कर दिया इसी दौरान रमन पुलिया के नीचे गिर गया व उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गयी।

गुरुवार को इस हत्याकांड का सीओ कसया ने खुलासा करते हुए बताया कि बीते 2 अगस्त को 12 वर्षीय रमन त्रिपाठी का शव बरामद हुआ था,पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी,पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जाँच कर रही थी।कसया पुलिस ने रमन हत्याकांड का 15 दिन के भीतर घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को शमशुद्दीन उर्फ़ मंगरू (19 वर्ष) पुत्र स्व. तफीज अंसारी निवासी ग्रामसभा मैनपुर टोला शिवपट्टी को गुरुवार दोपहर प्रेमनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया कि हत्या के कुछ दिन पूर्व इन दोनों में विवाद हुआ था,हत्यारे ने बीते 1 अगस्त को ही रमन त्रिपाठी की हत्या को अंजाम दिया था।पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 697/2023 धारा 363 302 201 I.P.C दर्ज कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष तिवारी,अपराध निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय,एसएसआई हरेराम सिंह यादव,एसआई शेषनाथ यादव, कांस्टेबल गोविंद यादव शामिल रहे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था चोटों का निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रमन तिवारी की हत्या की पुष्टि हो गयी थी।रिपोर्ट में मृतक रमन के शरीर के चेहरे सर सहित गले पर चोटों के निशान थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking