News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दहेज की बलि बेदी पर चढी एक और नवविवाहिता, रहस्यमयी मौत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 9, 2023  |  5:59 PM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दहेज की बलि बेदी पर चढी एक और नवविवाहिता, रहस्यमयी मौत

हाटा/कुशीनगर। देश में एक तरफ महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के नारे दिए जा रहे हैं वहीं दुसरी तरफ आज भी बेटियां दहेज के बलिबेदी पर चढ रही है। स्थानीय नगर के हनुमान नगर पैकौली में बीती रात सासू पति जेठ जेठानी ने मिल कर एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को फंदे पर झुलाकर मौत को रहस्यमयी बनाने का काम किया है। घटना की सूचना मिलने पर नवविवाहिता के पिता ने दहेज की डिमांड पुरी न कर पाने के चलते हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर एडीशनल एसपी क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुच स्थिति का जायजा लेकर मातहतों को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

रविवार को स्थानीय नगर के हनुमान नगर पैकौली में 23वर्षीय नवविबाहिता पुनम उर्फ गायत्री का शव रहस्यमयी परस्थितियों में फंदे पर झुलते हुए मिला।मृतका के पिता महाराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव मोहनजोत निवासी भगवानदास ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री पुनम की शादी 2मई 023को कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर पैकौली निवासी बाके बर्नवाल के पुत्र बिपीन के साथ धुमधाम के साथ यथास्थिति दान दहेज देकर किया था, परंतु शादी के बाद से ही दहेज की मांग लडके पक्ष के तरफ से होने लगा, जिसके चलते पुनम परेशान रहती थी और हम लोगों की आर्थिक स्थिति को देख कर कभी कुछ कहती नही थी, शनिवार की रात सासू द्रोपती देवी,पति विपीन,जेठानी पूनम,सुनीता व अंय ने मिलकर रास्ते से हटाने के लिए मेरी बेटी पूनम को कमरे में बंद कर फंदे से लटका कर मार डाला। रिस्तेदारो के माध्यम से इस घटनाक्रम की जानकारी मिली।

इस घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी रितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज दिया। तहरीर मिलते ही पुलिस ने उपरोक्त के बिरुद्व मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग से सामाजिक रिश्तों में बढ़ रही कड़वाहट, युवाओं को संयम और संस्कार की जरूरत
मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग से सामाजिक रिश्तों में बढ़ रही कड़वाहट, युवाओं को संयम और संस्कार की जरूरत

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक युवक…

पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking