News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दो बार शिकायत मिलने पर भी नहीं लिखी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 25, 2023  |  4:58 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दो बार शिकायत मिलने पर भी नहीं लिखी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित!

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पिछले नौ सितंबर को नाबालिग के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उप निरीक्षक मंगेश सिंह व महिला आरक्षी अन्मिता सिंह को एसपी धवल जायसवाल ने निलंबित कर दिया। पीड़िता द्वारा दो बार शिकायत दिए जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

यह है पूरा मामला

रविवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रकाशित हुआ जिसमे युवती के गले में दुपट्टा फंसाकर युवक खींचते हुए कार की ओर ले जा रहा थे। दो युवक अगल-बगल से आकर गाड़ी में बैठ रहे थे। एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा है बगल में बैठा युवक लड़की का मोबाइल भी उस वीडियो में मांगता हुआ दिखा रहा थे हलाकि, न्यूज अड्डा इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

पूरा मामला जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र का थे यहाँ, पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बाईट नौ सितंबर की दोपहर 1:30 बजे गांव के एक युवक ने नाबालिग बेटी को किसी बहाने घर के पास स्थित यज्ञशाला पर बुलाया। ज़ब मेरी बेटी वहा तक गयी तो चाकू दिखाकर उसे झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से वह उसे कार में बैठाकर हाटा लेते गया। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवक कार में सवार हुए और तीनों ने चलती कार में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात बेटी को गांव के बाहर छोड़कर आरोपित फरार हो गए। बेटी से मिली जानकारी के बाद उन्होंने दो बार थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। रविवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने रविवार देर शाम गांव के तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking