News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चोरी का सामना सहित पाँच गिरफ्तार, कई चोरियों का हुआ खुलासा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 19, 2022  |  6:04 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चोरी का सामना सहित पाँच गिरफ्तार, कई चोरियों का हुआ खुलासा

रामकोला/कुशीनगर। खड्डा क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोला प्रभारी निरीक्षक नीरज राय मय हमराही व स्वाट टीम ने चोरी की घटना का अनावरण के क्रम में भिन्न-भिन्न स्थानों से घटना में  संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना सहित जनपद के अन्य थानों में चोरी की दर्ज मुकदमा का पर्दाफाश किया। यह कार्यवाई पुलिस कप्तान कुशीनगर के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षक तथा खड्डा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया। 

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

पुलिस ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी कि  रामकोला थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 214/22 धारा 380/457,मु0अ0सं0 138/22 धारा 380/457व मु0अ0सं0196/2022 धारा 380 थाना नेबुआ नौरंगिया व अन्य जगहो से चोरी का सामना व एक अदद चाकू का बरामद गिरफ्तार अभियुक्त के जरिए की गयी तथा रामकोला थाना में आवश्यक कार्यवाही के लिए  मु0अ0सं0 228/22 धारा 379/41/411/414 व मु0अ0सं0 229/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त छोटे खरवार पुत्र सुखल खरवार उम्र 22 वर्ष,न, राजेश गोविन्द राव उम्र 44 वर्ष ,अफताब पुुत्र नसरूद्दीन उम्र 22 वर्ष सा0 महुआडीह तथा दीपक वर्मा पुुत्र सुरेश वर्मा उम्र 27 गनेश वर्मा पुत्र स्व0 रामजीत उम्र 28 वर्ष सा0 माण्डेय राय थाना रामकोला के निवासी है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 6अदद टीवी एलईडी, एक सिलाई मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन,एक अदद टुल्लू पम्प, दो जोड़ी पायल सफेद धातु,सोने की एक अंगूठी,दो चैन,तीन अदद एंड्रायड मोबाइल, एक अदद चाकू कीमती कुल तीन लाख पचास हजार रुपये का सामना बरामद हुआ। अभियुक्तों को मेहदीगंज बाजार, महुआडीह अमडरिया तथा रामकोला कस्बा से गिरफ्तार किया गया तथा थाना क्षेत्र के अमडरिया निवासी बिगाड़ू उर्फ शैलेश पुुत्र सुग्रीम, प्रमोद चौहान, धन्नू जायसवाल, नीरज चौहान मौके से फरार हो गए। 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 कन्हैया लाल,स्वाट टीम के उ0नि0 मुबारक खान,का0 मनीष राय,का0 शुभेन्दु उपाध्याय,अंगद यादव, का0 रणजीत यादव स्वाट टीम, का0 अभिषेक यादव स्वाट टीम, का0 सचिन कुमार स्वाट टीम, का0 राघवेन्द्र परमार स्वाट टीम, का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking