कुशीनगर। जिले के कसया पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदात करने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने लूट की वारदात को करना कबूल भी किया है. पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है जिसमें कई वारदातों के खुलासे होने की संभावना बनी है.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कसया अपने पुलिस टीम के साथ रात को पेट्रोलिंग पर निकले थे, इसी दौरान पुलिस को भैसहां गांव के सामने फोरलेन के क्रासिंग के पास कुछ युवक सड़क किनारे दिखे, पुलिस को नजदीक आता देख युवक भागने लगे जिन्हे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। पुलिस के पूछताछ में युवको ने कबूला है की वो फोरलेन व अन्य व्यस्ततम मार्गों पर व्यापारियों अथवा अन्य राहगीरों को रोककर भय बनाकर उनसे रंगदारी वसूल करने का कार्य करते हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवको की पहचान, रामकोला के टेकुआटार मस्जिदिया टोला के कैफ सिद्दीकी उर्फ राजू उर्फ समर शेख, कसया के परेवाटार के सलीम खान व नसीब आलम, देवरिया जिले के महुआडीह के भटनी बुजुर्ग निवासी अकरम उर्फ गोलू व कैफ के रूप में हुई है।
सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…