News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दहेज के लिए बेरहमी से पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2022  |  7:59 PM

986 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दहेज के लिए बेरहमी से पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर!

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं मिश्रौली गांव में दहेज की खातिर नशे की धूत में शनिवार को पति हैवान बन गया था.उसने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर गिरा कर जमकर पीटा और फिर उसके सीने पर बैठकर उसे पीटा पिटाई से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी ।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सुखपुरा गांव निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा ने बताया की अपनी बेटी शशिकला विश्वकर्मा उम्र 20 की विवाह सिधुआं मिश्रौली गांव निवासी पवन विश्वकर्मा पुत्र रामनारायण विश्वकर्मा उम्र 25 से एक वर्ष पहले किया था,दहेज के लिए मेरा दामाद पवन उसे लगातार प्रताड़ित किया करता था.इसी के चलते शनिवार को दोपहर नशे के हालात में आए दमाद ने बेटी शशिकला के साथ हैवानियत की इस घटना को अंजाम दिया था। हैवान बने शशिकला पति पवन ने अपने पत्नी को पीटने के बाद उसे सड़क पर गिरा दिया और उसकी सीने पर बैठ कर उसकी पिटाई कर दी थी.इससे महिला को गंभीर चोटें आई.पूरे मामले की जानकारी पाकर शशिकला के के पिता इंद्रजीत विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे थे.उन्होंने बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर महिला की मौत हो गई थी.अब इस मामले में मृतका के पिता ने अपने ही दमाद पर दहेज में पैसे और एक गाड़ी की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने और मार पीट कर मौत के घाट उतारने के मामले में कोतवाली पडरौना पुलिस से शिकायत की थी.

कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले में एफआइआर दर्ज कर मृतिका के पति पवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking