News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर किया हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2022  |  8:22 PM

1,111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर किया हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज

पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के प्रधान और प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत चार लोगों पर हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना पर प्रधान संघ द्वारा कार्रवाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया गया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी कर चुकी है।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

बसडीला गांव के प्रधान व प्रधान संघ विशुनपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्त मंगलवार को ईद के अवसर पर लोगों को बधाई दे रहे थे कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर लाठी डंडा लेकर जानलेवा हमला कर दिए थे, आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। चाकुओं से पीठ पर वार किया गया था। इस मामले में घायल प्रधान का इलाज जिला अस्पताल में हुआ, इसके बाद देर शाम को नेबुआ नौरंगिया थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, सूचना पर प्रधान भी काफी संख्या में थाने पर पहुच कर मुकदमा दर्ज करवाई की मांग किए थे। प्रधानो ने चेतावनी दिए थे कि अगर कार्रवाई नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शहाबुद्दीन, तबारक, फातमा और कमरून नेशा के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुदकमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिए है। पीड़ित प्रधान सत्यप्रकाश गुप्त ने कहा कि सभी आरोपियों की ग्रिफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुये एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, शेष की तलाश भी शीघ्र क़र ली जाएगी।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking