News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: सिरफिरे आशिक ने किया था प्रेमिका के माँ का हत्या; पुलिस ने किया सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी की पत्नी के हत्या मामले का खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 14, 2022  |  6:08 PM

2,108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: सिरफिरे आशिक ने किया था प्रेमिका के माँ का हत्या; पुलिस ने किया सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी की पत्नी के हत्या मामले का खुलासा

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में चार दिनों पहले हुई हत्या का सफल खुलासा आज कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से हो गया है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : “मिट्टी के नाम पर मौत की दौड़!” बिना...

यह था हत्या का वजह

वादी मुकदमा प्रतीक सिंह की बहन प्रगति सिंह की दोस्ती एक कुलदीप नामक व्यक्ति से हो गयी कुलदीप मिलिट्री में JCO के पद पर दिल्ली में ही कार्यरत है। इसके पहले कुलदीप सिंह वह गोरखपुर में मिलिट्री कैम्प में नियुक्त था। वादी मुकदमा प्रतीक सिंह के पिता रमेश सिंह भी मिलिट्री से रिटायर जिनका स्वास्थ्य ठीक नही रहता था तब वादी के पिताजी गोरखपुर आर्मी हास्पिटल में दवा इलाज हेतु जाते थे उसी दौरान गोरखपुर आर्मी हास्पिटल में कुलदीप व वादी मुकदमा के पिता से दोस्ती के रूप में मित्रता हो गयी और कुलदीप इसी सम्बन्ध के चलते इनके घर पर आना जाना शुरू कर दिया था और वादी की बहन प्रगति सिंह से बातचीत करते हुए प्रेम सम्बन्ध हो गया। इस प्रकार कुलदीप वादी के घर बराबर आने जाने लगा। वर्ष 2021 में CBI द्वारा आर्मी भर्ती में हुए घोटाले को लेकर FIR NO. RC-DAI-2021-A-0013 /2021 U/S 120B IPC व 7,7A,8 व 12 PC ACT 1988 CBI ACB NEW DELHI कुलदीप व प्रगति सिंह के विरुध्द पंजीकृत हुआ था। कुलदीप व प्रगति सिंह के प्रेम सम्बन्ध की जानकारी वादी मुकदमा की माँ संगीता देवी को हुयी तो वादी माँ ने कुलदीप सिंह को अपने घर आने मना करते हुए प्रेम सम्बन्ध का विरोध करने लगी तथा अपनी लड़की प्रगति सिंह की कही और शादी करने के लिए ऱिश्ता देखने लगी। जिसकी जानकारी कुलदीप सिंह को हुयी तो कुलदीप द्वारा प्रगति सिंह की शादी कही और हो जाने के डर से तथा शादी के बाद प्रगति सिंह कही उसके खिलाफ CBI केस में सरकारी गवाह न बन जाये। इसी डर से वह प्रगति सिंह से शादी करने तथा उसकी शादी को रोकने के लिए साजिश कर अभियुक्त कुलदीप द्वारा दिनांक 10.08.22 को साजिश के तहत वादी मुकदमा की माँ संगीता देवी की हत्या कर दिया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना कोतवाली पडरौना व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा कठकुइया रोड पर रेलवे ढाला के पास से विगत दस अगस्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत जगदीशपुरम कालोनी में हुयी हत्या का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये एक अभियुक्त कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल व एक अदद स्कार्पियों वाहन, एक अदद आलाकत्ल लोहे का चाकू, एक अदद हेलमेट व एक-एक अदद खूनालूद कुर्ता-पैजामा व गमछा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 400/22 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर।
2. FIR NO. RC-DAI-2021-A-0013 /2021 U/S 120B IPC व 7,7A,8 व 12 PC ACT 1988 CBI ACB NEW DELHI

बरामदगी का विवरण-

1. एक अदद मोटरसाईकिल सुपर स्पेलेन्डर नं0 UP 64 F 9037
2. स्कार्पियों काले रंग नं0 HR 30 W 2815
3. एक अदद आलाकत्ल लोहे का चाकू
4. एक अदद हेलमेट
5. एक-एक अदद खूनालूद कुर्ता-पैजामा व गमछा बरामद

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 राजप्रकाश सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2. प्रभारी स्वाट अमित शर्मा स्वाट टीम ज नपद कुशीनगर
3. व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
4. उ0नि0 प्रभात कुमार यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
5. उ0नि0 मुबारक अली खान स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
6. हे0का0 अखिलेश यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
7. का0 रणजीत सिंह थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
8. का0 नरेन्द्र यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
9. का0 चन्द्रमा विन्द थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर
10. का0 चन्द्रशेखर स्वाट टीम कुशीनगर
11. का0 रणजीत यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
12. का0 सचिन कुमार स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
13. का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
14. का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर
15. का0 आतिश कुमार सर्विलांस सेल कुशीनगर

संबंधित खबरें
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking