News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: स्वर्ण व्यवसाई को बाइक से आए युवक ने मारी गोली, पढ़े पूरी खबर!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2022  |  8:27 PM

1,644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: स्वर्ण व्यवसाई को बाइक से आए युवक ने मारी गोली, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के निकट बंधे पर फर्नीचर की दुकान के समीप गुरुवार की शाम कस्बे के एक स्वर्ण व्यवसाई को रूपये की लेनदेन को लेकर बाइक से आए युवक द्वारा गोली मार देने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने कुछ दूर युवक को दौड़ाया भी लेकिन बाइक सवार हमलावर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने घायल व्यवसाई को इलाज के लिए सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

जानकारी के अनुसार खड्डा कस्बे के स्वर्ण ब्यवसायी कन्हैया वर्मा पुत्र पुजारी वर्मा उम्र 65 वर्ष की कस्बे के जलकर रोड़ वार्ड संख्या 6 में आभूषण की दुकान है। उनके दुकान की उधारी हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्दाछपरा निवासी धनंजय उर्फ विक्कू तिवारी से थी जहां युवक ने व्यवसाई के वहां अपनी बाईक गिरवी रखी थी जिसका तगादा व्यवसाई द्वारा किया जा रहा था। गुरुवार को फोन से युवक ने पैसा देने की बात कहकर आभूषण ब्यवसायी को अहिरौली गांव स्थित फर्नीचर की दुकान के समीप शाम को बुलाया। कन्हैयालाल वर्मा अपने नाती ऋषभ वर्मा के साथ उसके बताए स्थान पर गये व अपने नाती को बाईक में तेल लेने के लिए भेज दिया। इसी दरम्यान युवक बाइक से झोला लिए हुए आया व पैसा देने की बात कहकर थोड़ा दूर चलने को कहा। आरोप है कि व्यवसाई जब थोड़ी दूर गये तो युवक ने झोले में रखा तमंचा निकालकर अधेड़ व्यवसाई पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं हाथ की केहुनी में लगी जिससे वो बदहवास व घायल हो गये। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग दौड़ पड़े जहां ब्यवसायी लोहूलुहान पड़े थे। गोली मारने वाले युवक की पहचान हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्नाछपरा निवासी धनंजय उर्फ बिट्टू तिवारी के रुप में हुई। घटना के बाद गांव सहित आस- पास के इलाकों में दहशत फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने घायल ब्यवसायी को तुर्कहां सीएचसी भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल ब्यवसायी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।घटना को सुनकर नगर के व्यवसाई अस्पताल पर जमा रहे। वहीं घटनास्थल सहित अस्पताल में सीओ संदीप वर्मा, एसएचओ धनवीर सिंह मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार
खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं में हाहाकार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह…

महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking