कसया/कुशीनगर। कसया क्षेत्र के चकदेईया गाँव में चोरों ने एक सूने घर के ताले तोड़कर वहां रखे लाखों के नकदी,जेवर चोरी कर लिए,घटना के समय परिजन अपने हाटा स्थित मकान गए थे।लाखों की चोरी की घटना से लोगों में दहशत है,गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।विद्यासागर वर्मा स्वर्ण व्यवसाई हैं तथा इनकी हाटा में ज्वैलरी की दुकान व मकान है।
पीड़ित विद्यासागर वर्मा ने कसया पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है,तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह अपने पैतृक निवास चकदेईया से सोमवार को सुबह 10:00 बजे अपने दुकान हाटा के लिए चला गया,हाटा में उनका दुकान और मकान है,जहां पर वह अपने पूरे परिवार के साथ हाटा स्थित मकान में रुक गया जब वह मंगलवार लगभग सुबह 7:30 बजे पूरे परिवार के साथ अपने घर चकदेईया आए तो देखा की घर का ताला तोड़कर चोरी हो गया था और सामान बिखरा था,पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि अलमारी में रखा 150000 रुपए नगद,9 पीस मंगलसूत्र,13 पीस झाला,22 नथनी,23 पीस खील,26 पीस ओम लाकेट, 9 पीस मुसलमानी लाकेट,12 पीस लेडीज रिंग और चांदी का जेवर जैसे 32 पीस पायल, 30 दर्जन बिछिया समेत तोलने वाला कांटा चोरी हो गया साथ ही उसकी पत्नी का जेवर,हार,नथिया,झुमका टीका समेत ₹20000 नगद गायब था,परिजनों ने घर के अंदर जाकर हालात देखे तो उनके होश उड़ गए,पीड़ित गृहस्वामी द्वारा चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी कुशीनगर,थानाध्यक्ष कसया और डॉग स्क्वाड की टीम ने पहुंचकर मौके पर मुआयना किया और जल्द चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल pic.twitter.com/zk73xLoFJV
— News Addaa (@news_addaa) April 12, 2022

कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…