कसया/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 352/2022 धारा 457/380 भादवि के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीमें गठित की गयी थी जिसके क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कसया पुलिस टीम द्वारा अंश कम्प्यूटर्स जनसेवा केन्द्र में हुयी चोरी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त विकास तिवारी पुत्र अनिरुद्ध तिवारी उर्फ अमर तिवारी ग्राम डुम्मरभार थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अदद विवो Y21T एंड्राएड मोबाईल मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बरामद हुआ जो चोरी की मोबाईल है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 07 मई की रात में जानकीनगर चौराहा पर स्थित अंश कम्प्यूटर्स जनसेवा केन्द्र की दुकान से मैने 14 अदद एंड्रायड मोबाईल, 10 अदद कीपैड मोबाईल, 2 अदद लैपटाप, एक अदद पेनड्राईव, एक अदद LED टीवी, 2 अदद मेमोरी कार्ड तथा गल्ला में रखा हुआ 5000/- रू0 चोरी किया था (रुपया 5000/- खाने-पीने में खर्च कर दिया)। यह मोबाईल भी उसी मे से एक है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के निशादेही पर उसके घर के कमरे से 13 अदद एंड्रायड मोबाईल, 10 अदद कीपैड मोबाईल, 2 अदद लैपटाप मय माउस, एक अदद पेनड्राईव, एक अदद LED टीवी, 2 अदद मेमोरी कार्ड बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 352/2022 धारा 457/380 भादवि में धारा 411 की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…