News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  6:28 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
  • आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी – निकाय चुनाव प्रभारी
  • आप कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में जुटे लोग, आवेदन फार्मों की डिमांड बढ़ी – अजय कुमार यादव

कुशीनगर। 20 से 30 नवंबर तक 11 दिवसीय आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत हुई l जनसभाओं में आप कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुएl कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव प्रभारी हरीनारायण चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगीl उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना हैl

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी,महिला सुरक्षा, स्वास्थ, यातायात व्यवस्था पर शानदार काम किया है l आप जिला महासचिव मुकेश सुमन ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर कर रही है और यह पार्टी की विश्वसनीयता ही है जिस कारण आवेदन फॉर्म लेने के लिए सैकड़ों लोग कार्यालय आकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैंl उन्होंने कहा कि आवेदन फॉर्म की डिमांड बढ़ चुकी है लेकिन पार्टी सिद्धांतों के अनुसार हम प्रत्याशियों का आकलन ट्रिपल सी के आधार पर कर रहे हैंl हम आवेदक द्वारा जमा किए गए कागजात का पूर्ण रूप से जांच करवा कर ही कोई निर्णय लेते हैंl उन्होंने बताया कि जनता में आम आदमी पार्टी के आवेदन फॉर्म के लिए भारी उत्साह है जो दर्शाता है लोग केजरीवाल मॉडल को पसन्द कर रहे हैं l

उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही हैl सफाई की स्थिति बेहद खराब है l कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking