News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्राहक सेवा संचालक पर पैसा गमन करने का आरोप, संचलन पर रोक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 12, 2023  |  8:05 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राहक सेवा संचालक पर पैसा गमन करने का आरोप, संचलन पर रोक WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा सौहरौना के एक सीएसपी संचालक का ग्राहकों से काला कारनामा सामने आया है। एक महिला खातेधारी ने पकड़ी बृजलाल सीएसपी संचालक पर पैसा देने के बाद भी खाते में जमा न करने का आरोप लगाते हुए शाखा प्रवंधक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

हनुमानगंज के कोइरी टोला निवासी लालती देवी पत्नी रामबली ने सोमवार को शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक शाखा सोहरौना को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनका खाता ग्राहक सेवा केन्द्र शाखा पकड़ी बृजलाल में संचालित है।

बीते 8 अप्रैल को संचालक को 2500 रुपए जमा करने के लिए दिए उसके बाद उनके द्वारा जमा पर्ची भी दी गई लेकिन खाते का स्टेटमेंट निकालने पर पैसा कहीं भी जमा नहीं किया गया। पासबुक पर भी इंट्री नहीं किया गया। बार- बार दौड़ने के बाद भी अभी तक पैसा खाते में जमा नहीं किया गया जिससे गरीब खातेदारी को काफी क्षति हुई है। हार- थककर खातेदार लालती देवी ने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापस कराने सहित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि शिकायती पत्र मिला है। सीएसपी संचालक पर अनियमितता के कई आरोप लगने के कारण संचालन बंद करा दिया गया है। खातेधारी को पैसा वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking