पडरौना/कुशीनगर । जिले के साइबर सेल और नगदी सहित पुलिस टीम ने सोमवार को अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लाख नगद रुपए पैंतालिस सीम दस एटीएम कार्ड समेत चौबीस आधार कार्ड के आलावा मोबाइल और दो बैंक पासबुक के साथ एक चेक बुक बरामद किया है।
अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह के यह लोग हैं शामिल: राजकुमार पुत्र अक्षयवर भारती निवासी चीरगोडा कृपापट्टी थाना जटहा बाजार,राजेश साहनी पुत्र जयंती साहनी निवासी रामपुर नीतीश नगर थाना लौरिया जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार, रामनाथ पुत्र भोला निवासी बहेलियां भुजौली बुजुर्ग खड्डा कुशीनगर शामिल है।
बरामदगी और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में यह रहे शामिल: प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मंत्र साइबर सेल प्रभारी,निरीक्षक नौरंगिया प्रमोद कुमार तिवारी, उप निरीक्षक दीपक सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह,अरविंद गिरी,विनोद यादव,रमेश यादव, महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी, अनिल कुमार यादव,चंद्रभान वर्मा,विजय कुमार चौधरी,नेहा यादव शामिल हैं।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…