News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मदरसों के पंजीकृत छात्र/छात्राओं के प्रोफ़ाइल की डाटा इंट्री 05 जून तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 1, 2023  |  4:39 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदरसों के पंजीकृत छात्र/छात्राओं के प्रोफ़ाइल की डाटा इंट्री 05 जून तक WhatsApp
Responsive image
  • जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक को दिए गए निर्देश
  • डाटा इंट्री नही करने वाले मदरसे की मान्यता होगी निरस्त-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में बताया कि  शैक्षिक सत्र 2022-23 के अन्तर्गत यू०—डायस+ पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाईल का शत-प्रतिशत डाटा इण्ट्री का कार्य दिनांक – 31.05.2023 तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी  कुशीनगर द्वारा जनपद में संचालित विद्यालय/मदरसों में पंजीकृत छात्र / छात्राओं के स्टूडेंट प्रोफाईल की डाटा इण्ट्री यू0-डायस+ पोर्टल पर अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जनपद में संचालित तहतानिया, फौकानिया, आलिया एवं उच्च आलिया स्तर के मान्यता प्राप्त समस्त मदरसों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि अपने-अपने मदरसों में पंजीकृत छात्र / छात्राओं के स्टूडेंट प्रोफाईल की डाटा इण्ट्री यू0–डायस+ पोर्टल पर दिनांक–05.06.2023 तक अवश्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यदि अन्तिम दिवस तक आप द्वारा यू–डायस प्लस पोर्टल पर पंजीकृत छात्र / छात्राओं का स्टूडेंट प्रोफाईल की डाटा इण्ट्री का कार्य पूर्ण नही किया जाता है तो यह मान लिया जायेगा कि आपके मदरसे में कोई छात्र / छात्रा पंजीकृत नही है। ऐसी स्थिति में आपके मदरसे का मान्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उसकी सूचना उच्च स्तर पर प्रेषित कर दी जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking