कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने बताया कि कृत्रिम अंग/कैलिपर्स हेतु विभिन्न विकासखंडों में आयोजीत होने वाले शिविरों की तिथियों में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार संशोधन किए गए हैं जो इस प्रकार हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड परिसर हाटा , में विकास खण्ड हाटा, सुकरौली एवं मोतीचक के दिव्यांगजन दिनांक 05-12-2022 को प्रातः 11 बजे से कुल 41 लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। विकास खण्ड कप्तानगंज के कुल 48 लाभार्थी विकास खण्ड परिसर कप्तानगंज परिसर में दिनांक 06-12-2022 को 11.00 बजे से उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया/एवं खडडा के कुल 144 लाभार्थी विकास खण्ड परिसर नेबुआ नौरंगिया में दिनांक 07-12-2022 को प्रातः 11 बजे से उपस्थित रहेंगे।जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर स्थल पर ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ-पैर कटे हों अथवा टेढ़े-मेढ़े हों अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं दो फ़ोटो के साथ ससमय उपस्थित हों जिससे उनके लिये हाथ-पैर एवं कैलिपर्स बनवाकर लाभान्वित कराया जा सके।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…