News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दिव्यांगजनो हेतु आयोजित होने वाले शिविर की तिथियां संशोधित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2022  |  6:41 PM

363 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दिव्यांगजनो हेतु आयोजित होने वाले शिविर की तिथियां संशोधित

कुशीनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने बताया कि जनपद में मेसर्स आराध्या इण्टर प्राइजेज रतलाम म0 प्र0 द्वारा दिनांक 03-12-2022 से कृत्रिम अंग/कैलिपर्स हेतु शिविरों का आयोजन कर जनपद के दिव्यांगजनो को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि विकास खण्ड परिसर मोतीचक , में विकास खण्ड मोतीचक एवं कप्तानगंज के दिव्यांगजन दिनांक 17-12-2022 को प्रातः 11 बजे से उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर सुकरौली में विकासखंड सुकरौली के दिव्यांगजनो हेतु दिनांक 19-12-2022 को प्रातः 11.00 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंग/कैलिपर्स , ट्राइसाइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, कान की मशीन आदि की आवश्यकता हो वो अपने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड एवं दो फ़ोटो के साथ ससमय उपस्थित हों जिससे उनके लिये हाथ-पैर एवं कैलिपर्स बनवाकर लाभान्वित कराया जा सके।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking