कसया/कुशीनगर। नगर अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित डीडी मंत्रा नृत्य एवं संगीत विद्यालय में ठण्ड से बचाव को लेकर जरूरतमंदों में नव वर्ष के अवसर पर कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर जरुरतमंदों में कम्बल वितरित करते हुए संस्था के निदेशक कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कुछ लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है अन्य भी जनसेवा का कार्यक्रम संस्था के माध्यम से आगे अनवरत होता रहेगा। अध्यक्षता कर रहे संस्था संरक्षक साहित्यकार देवी शरण त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों, जरूरतमन्दों की सेवा भगवान की सेवा है और यही सच्ची मानवता है। इस अवसर पर परवेज मीरा देवी, कमलावती देवी, जेरुन निशा, शिवरात्रि, ललिता, नत्थू, निशा, मुकुरु,गोकुल आदि उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…