News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नदी में उतराता हुआ मिला 40 बर्षीय युवक का शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2023  |  9:01 AM

163 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नदी में उतराता हुआ मिला 40 बर्षीय युवक का शव

जौरा बाजार/कुशीनगर । चौराखास थाना क्षेत्र के गांव रहसू जनूबी पट्टी के टोला पुरैना घाट स्थित घाघी नदी में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे एक 40 बर्षीय युवक का शव नदी में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला बोधापट्टी निवासी झोटिल चौहान उम्र 40 बर्ष राजमिस्त्री का कार्य करता है। अचानक गुरुवार की शाम पांच बजे से वह घर से गायब हो गया। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे।शाम को पुरैना के कुछ लोग नदी की तरफ गए तो नदी में ब्यक्ति का शव देख दंग रह गए।देखते ही देखते काफी लोग एकत्रित हो गए।नदी में एक ब्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर उसकी शिनाख्त किए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। मृतक के दो पुत्र है।

एसओ ने कहा कि शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई रविप्रकाश सिंह, अमित कुमार, सुशील चौरसिया, विनोद कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मारकंडेय प्रसाद मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking