कसया/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र व नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न्.15 वीर सावरकर नगर (सबया) में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव घर के बंद कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला l
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करतें हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया l
मिली जानकारी के अनुसार पालिका के वार्ड संख्या 15वीर सावरकर नगर (सबया)निवासी आकाश यादव पुत्र स्व. अर्जुन यादव उम्र 15वर्ष का शव शुक्रवार की दोपहर घर के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला l घर के लोगो ने आकाश को फंदे से लटकता देख शोर गुल करते हुए दरवाजा को तोड़ कर युवक को फंदे से उतारकर आनन -फानन में अस्पताल लेकर गये, जहाँ डॉक्टरों ने युवक आकाश को मृत घोषित कर दिया l सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करतें हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया, तथा मामले की जाँच -पड़ताल में जूट गयी हैं l
बताया जा रहा हैं कि इस मामले में मृतक की माँ सुनीता ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर अपने पुत्र को मारने का आरोप लगायी हैं l जबकि पुलिस का कहना हैं कि मामले का जाँच -पड़ताल किया जा रहा हैं l
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…