News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में मिला, सनसनी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 30, 2023  |  6:48 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चार दिन से लापता बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में मिला, सनसनी
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बसडिला गांव के एक गन्ने के खेत में रविवार की सुबह चार दिन पहले घर से लापता हफीजुल्लाह 70 वर्ष का शव मिला है। शव के पास हंसुआ, गमछा एवं जांघिया पड़ा था। मृतक के बेटे ने पिता की हत्या किए जाने की बात कही है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम जखिनिया निवासी हफीजुल्लाह 70 वर्ष गांव के पास ही सड़क के किनारे स्थित श्याम बायोटेक नर्सरी की रखवाली का कार्य काफी दिनो से करते थे और वही झोपड़ी में रहते थे। इनकी पत्नी का बहुत पहले देहांत हो गया था। तीन पुत्र व पांच पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। बुजुर्ग अपने दूसरे नम्बर के पुत्र हाकिम के साथ रहते थे।हाकिम ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घर पर खाना खाने आए थे उसके बाद नहीं लौटे।बेटे ने बताया कि अक्सर तीन दिन चार दिन के बाद आते थे। इसी वजह से खोजबीन नहीं किया।शनिवार को ताजिया का जुलूस था तब भी नहीं आए तो चिन्ता हुई तो नर्सरी पर जाकर देखा तो उनका मोबाइल, आधार कार्ड, साइकिल बैंक पासबुक सब विस्तर पर पड़ा था। जब नर्सरी मालिक से पूछा तो उसने कहा कि हम भी खोज रहे हैं। रविवार को उनका शव गन्ने के खेत में मिला है।

पुत्र का कहना है कि पिता की हत्या की गयी है। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चलने से बिसरा प्रिजर्व किया गया है।बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking