News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पांच दिन से गायब बच्चे का नहर में मिला शव

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 29, 2024  |  7:27 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पांच दिन से गायब बच्चे का नहर में मिला शव

कसया। सोमवार को कसया थाना क्षेत्र के कछुहिया जनूबी में गांव के बगल से निकली नहर में 5 दिन से गायब बच्चे का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के मुताबिक, कछुहिया गांव निवासी धीरज यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु 5 दिन पहले लापता हो गया था। सोमवार को बच्चे का शव गांव के बाहर नहर में मिला। गुरुवार घर के बाहर खेल रहा डेढ़ वर्षीय बच्चा अचानक गायब हो गया था। काफी खोज बिन के बाद भी बच्चा नहीं मिला तो शुक्रवार को परिजन पुलिस से बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। सोमवार को गांव के बाहर नहर में उसका शव मिला जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जनूबी कछुहिया गांव के बाहर नहर में डेढ़ वर्षीय मासूम का शव मिला। जिसकी पहचान इसी गाव के धीरज यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के रूप में हुई। गुरुवार को देर सायं अपने दरवाजे पर खेल रहा था। जहाँ से अचानक गायब हो गया। परिजन अगल बगल काफी खोज बिन किए लेकिन कहीं बच्चे का पता नहीं चल सका था।

मासूम के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। बच्चे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking