कसया/ कुशीनगर । कसया थाना के पुलिस चौकी कुशीनगर अंतर्गत कुशीनगर में एक गेस्ट हाउस के पीछे 15दिन पूर्व गायब हुईं युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मिली जानकारी के अनुसार झुंगवा भर टोली कुशीनगर निवासीनि 20 वर्षीय युवती रिंकी 15दिन पूर्व घर से गायब हो गयी थीl परिजनों ने काफ़ी खोज बीन करने के बाद 20मई को पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया, जिसपर कसया थाना पुलिस ने गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही में जूट गयी l सोमवार की शाम को कुशीनगर स्थित एक गेस्ट हाउस के पीछेएक निर्माणाधीन मकान में एक युवती का शव देख लोगो द्वारा शोर गुल किया गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, युवती की पहचान गायब रिंकी के रूप में हुईं l
चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पाण्डेय बताया कि बरामद शव रिंकी का हैl शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l मामले में जाँच कर कार्यवाही की जा रही है l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…