खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां स्थित परिसर में बने शौचालय में एक नवजात शिशु का शव देखकर कर्मचारी ने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी। अस्पताल के डाक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
मामला तुर्कहां सीएचसी में सोमवार की शाम की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पीएन गुप्ता ने बताया कि अस्पताल परिसर में बने शौचालय में अस्पताल का एक कर्मचारी गया तो एक मृत पडे़ नवजात शिशु को देखकर इसकी सूचना दी। मेरे द्वारा खड्डा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम में भेज कर अज्ञात आरोपियों की छानबीन की जा रही है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…