News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीजे न बजाने का लिया निर्णय…आगामी 12 रविउल अव्वल जुलूस के मद्देनजर आयोजित बैठक में मुस्लिमों ने लिया निर्णय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2023  |  5:27 PM

224 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीजे न बजाने का लिया निर्णय…आगामी 12 रविउल अव्वल जुलूस के मद्देनजर आयोजित बैठक में मुस्लिमों ने लिया निर्णय WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर।रविन्द्रनगर धूस थाना क्षेत्र के गांव साड़ी खुर्द बंजारा पट्टी में संचालित मदरसा अरबिया अहले सुन्नत गुलशने रजा के प्रांगण में आज शुक्रवार को आगामी 12 रविउल अव्वल जुलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कसया व रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के इमाम व मुस्लिम सम्भ्रांत लोगों ने एक बैठक आयोजित की ।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बैठक में सर्वसम्मति से मुस्लिमों ने निर्णय लिया कि 12 रविउल अव्वल के जुलूस में डीजे नहीं बजायेंगे तथा अन्य किसी भी पर्व में अब डीजे नहीं बजाया जाएगा।क्योंकि डीजे काफी ध्वनि प्रदूषण होता है।जो बूढ़े,बच्चे,गर्भवती महिलाओं सहित हार्ट के मरीजों को काफी नुकसान पहुचाता है तथा फिजूल खर्ची भी होती है,जो इस्लाम मे जायज नहीं है।बैठक की अध्यक्षता कर रहे ईमाम फकरुद्दीन निजामी ने कहा कि इस्लाम अमन व शांति का पैगाम देता है।हम उसके मानने वाले हैं हमकों भी अमन व शांति से ही अपने जुलूस व त्योहार मनाना चाहिए।तो इमसें डीजे की कही से कोई जरूरत ही नहीं है।संचालन कर रहे कारी आफताब ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने जो अमन और शांति का पैगाम दिया हमें जुलूस में चलते हुए जन- जन तक पहुचाना चाहिए ताकि लोग पैगंबर साहब के बताएं सदमार्ग पर चलकर कामयाबी हासिल कर सके।बैठक को मौलाना वाजिद अली, हाफिज वकील अंसारी,मौलाना आजम कादरी,मौलाना अब्दुल मजीद,जमालुद्दीन वारसी,सिकन्दर आजम ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मौलाना शाहिद,हदीश,हारून,रियाजुल हक,शमशेर अली,जाहिद जमाल,मुदस्सिर,कुरैश शाह,बेचूँ, निजामुद्दीन अंसारी,अब्दुल मजीद,शमसुलहक,यूसुफ आजाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking