कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कसया और पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह द्वारा देवरिया मार्ग पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र में पर्यटन थाना के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया ।
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन व बौद्ध स्थली कुशीनगर व जनपद के अन्य स्थलों पर भ्रमण के लिए प्रतिवर्ष भारी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु और पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटन थाना स्थापित हो जाने से देशी व विदेशी पर्यटकों को सुबिधा रहेगी। जिनकी सुबिधा के लिए शासन के निर्देश पर पर्यटन थाना स्थापित करने की कवायद चल रही है। उसी क्रम में शनिवार को उपजिलाधिकारी कसया, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह व थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष तिवारी ने बुद्ध स्थली स्थित बौद्ध वन उपवन और ग्राम अनिरुद्धवा में पर्यटन थाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इसी क्रम में अधिकारी देवरिया मार्ग पर सिसवा – महन्थ पहुंचे और उद्योग विभाग की भूमि के दूसरी ओर सड़क के पश्चिम तरफ की भूमि अराजी संख्या 325, 328 जो पुलिस विभाग के नाम से दर्ज है का घूमकर निरीक्षण पर्यटन थाना के लिए किया।
अधिकारियों ने आपस में विचार विमर्श भी किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री सिंह ने बताया कि पर्यटन थाना का कार्य अभी प्रोसेसिंग में है। उपजिलाधिकारी जायसवाल ने बताया कि पर्यटन थाना को लेकर भूमि का तीन जगह निरीक्षण किया गया है। लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। आशा है कि शीघ्र ही पर्यटन थाना के लिये भूमि का अंतिम चयन कर लिया जाएगा।
सबकुछ ठीकठाक रहा तो पर्यटन थाना कुशीनगर में जल्द ही देखने को मिलेगा। इस अवसर पर लेखपाल निलेश रंजन राव , हल्का लेखपाल अंगध्वज पासवान आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाने की दिशा…
हाटा कुशीनगर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के…
कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…