News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुनी “पुलिस पेंशनर्स” की समस्याएं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 2, 2022  |  3:34 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सुनी “पुलिस पेंशनर्स” की समस्याएं

कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स सभागार में “पुलिस पेंशनर्स” की बैठक का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

बैठक में उपमहानिरीक्षक द्वारा “पुलिस पेंशनर्स” की समस्याओं को सुना गया तथा शीघ्र निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया – जनपद कुशीनगर के रिटायर पुलिस कर्मियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया। पुलिस पेन्शनर्स कुशीनगर“ के नाम से व्हाटस्एप ग्रुप बनाकर संचालन प्रारम्भ किया गया है ताकि पुलिस पेन्शनर्स के उनके पेंन्शन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा अन्य विभागीय समस्य़ाओं को त्वरित निस्तारित किया जा सके तथा उनको अनावश्यक भाग-दौड़ लगाना न पड़े।

पेंशनर्स के वाट्सएप ग्रुप के समुचित उपयोग के साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए ‘पेन्शनर्स’ से यह भी अनुरोध किया गया कि समय-समय पर अपने अनुभव के आधार पर पुलिस की सहायता करें ताकि उनके अनुभवों का उपयोग कर नई पुलिस प्रणाली को और भी सुदृढ़ बनाया जा सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, पी0आर0ओ एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking