कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल की उपस्थिति में पुलिस लाइन के निरीक्षण के तत्पश्चात पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं का निरीक्षण बारीकी से किया गया। उपमहानिरीक्षक ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, वाचक कार्यालय का निरीक्षण किया।
साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा गया। कार्यों के संपादन में यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपनी समस्या को तत्काल अधिकारियों के समक्ष रखें। जिसका निदान किया जाएगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक,समस्त शाखा प्रभारी, पी0आर0ओ एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…