News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गण्डक की खेतों व फसलों पर तबाही, चिंतित हैं किसान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 16, 2021  |  5:28 PM

438 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गण्डक की खेतों व फसलों पर तबाही, चिंतित हैं किसान
  • पानी का डिस्चार्ज कम होने से नदी का खेतों की ओर रुख

खड्डा/कुशीनगर। गण्डक नदी का रूख खेतों की और होने के चलते गण्डक कटान कर फसलों को बहा ले जा रही है, जिसे लेकर किसानो में चिन्ता बनी हुई है। नदी सैकड़ो एकड़ खेतों में भारी तबाही मचा रही है।

गण्डक नदी का रूख महदेवा व शाहपुर के विंध्याचलपुर के खेतों की ओर होनी से गन्ना, धान व केले की फसल को काट रही है। शाहपुर के प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष राय बताते हैं कि विंध्याचलपुर मौजे में नदी ने 200 से 250 बीघे खेतों को काट दी है जिससे फसलों सहित खेत कट गये हैं। शिवपुर गांव के किसान विकाऊ, दीना, रूदल, सन्तोष, मुन्ना, जोखन, संजय, नन्दकिशोर, हरिश्चंद्र, महन्थ राजभर,रामशरण, शिवपूजन मल्लाह, शिवशरण चौहान, हीरा साहनी का कहना है कि गण्डक हर साल खेतो में कटान कर फसलों को तबाह कर रही हैं। किसान फसलों के नुकसान को लेकर चिंतित है। अब देखना यह है की शासन प्रशासन किसानों की क्या मदद करेगा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking