News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रामकथा के निमित्त श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

सुनील नीलम

Reported By:

May 5, 2023  |  8:00 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रामकथा के निमित्त श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुही विकास खंड के पगरा बसंतपुर गांव में को कलश यात्रा निकाल नौ दिवसीय रामकथा व अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

उक्त गांव के ब्रह्म स्थान पर आयोजित नौ दिवसीय रामकथा अमृतवर्षा में शनिवार से प्रतिदिन सायं कथावाचिका सत्यामणि त्रिपाठी कथा का रसपान कराएंगी। पूर्णाहुति 13 मई को होगी। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पीला वस्त्र व कलश धारण कर श्रद्धालु नौगावां, पगरा बसंतपुर, राजा बसंतपुर, सेमवारी होते हुए भागड़ माई के स्थान पर पहुंचे। जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां कलश स्थापना के साथ यज्ञ व अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान मुख्य यजमान राजकिशोर गोड़, गिरजाशंकर, नगनरायन सिंह, महातम कुशवाहा, अनिरुद्ध सिंह, सुदामा गुप्ता, मुन्ना सिंह, आनन्द सिंह, छोटे सिंह, अमरनाथ प्रजापति, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, कलावती देवी, रंभा देवी, सीमा देवी, विमलादेवी, रागनी देवी, शीला देवी, सरोज देवी, सुष्मिता कुमारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking