Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए सुभाष जयसवाल

Chandra Prakash Tripathi
May 5, 2023, 8:05 PM IST • अब तक 217 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सुकरौली/ कुशीनगर । विधानसभा क्षेत्र हाटा अंतर्गत नगर पंचायत सुकरौली वार्ड संख्या 7 पंडित दीनदयाल उपाध्याय निवासी सुभाष जयसवाल को कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गोरखपुर बनाया गया है पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा इस नियुक्ति की घोषणा की गई। घोषणा सुनते ही क्षेत्र में खुशी की लहर हैं कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने सुभाष जयसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाईया दी है।

जयसवाल ने प्रदेश कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा किया है हम उसका निर्वहन करेंगे साथ ही लोगो के बीच में पार्टी के प्रति विश्वास जताने काम करेंगे। बधाईया देने वालों में कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नीरज प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष व्यास ओझा, पूर्व विधायक प्रत्याशी अमरेंद्र प्रताप मल्ल, पीसीसी सदस्य रामसमुझ यादव, सलमान खान, पूर्व पीसीसी सदस्य प्रमोद पांडेय, पप्पू गुप्ता, सुनील यादव आदि सैकड़ों लोगों रहे।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi