साखोपार/कुशीनगर।गुरुवार को जनपद में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।जिसका नतीजा भी रहा कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई।दिनभर डीएम रमेश रंजन एसपी धवल जायसवाल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे तथा चुनाव आयोग का कड़ाई से पालन कराने के लिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।इसके साथ ही उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्रों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।देर शाम कसया में बनाये गए मालती पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज में स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जमा हो रही मत पेटिकाओ के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल करते हुए जमा करने आये पीठासीन अधिकारियो को कोई दिक्कत न हो संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…