कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भगवान बुद्ध के उपदेशो को जन जन तक पहुंचाने को लेकर कसया तहसील क्षेत्र के जोकवा फाजिलनगर मार्ग स्थित कुकुत्था नदी घाट पर रविवार को भगवान बुद्ध के उपदेशों को गांव गांव में लोगों तक पहुचाने के लिए धम्म रथ यात्रा निकाला गया। रथ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है । रथ यात्रा को अरहंत हॉस्पिटल कसया के संचालक डाक्टर पवन कुमार खरवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। डाक्टर खरवार ने रथ यात्रा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुकुत्था नदी बुद्धकालिन नदी हैं । भगवान बुद्ध ने अपने भिक्षु संघ के साथ अपने जीवन की अंतिम यात्रा वैशाली से कुशीनगर करते समय कुकुत्था नदी तट पर विश्राम किया था । अंतिम समय मे इसी नदी पर जल ग्रहण कर महापरिनिर्वाण को प्राप्त हुए। भंते रत्नाकर भिक्षुओं के साथ इस नदी पर रुके और अपने उपदेश दिए । भगवान बुद्ध के धम्म रथयात्रा का उद्देश्य उनके उपदेशो को जनजन तक पहुचाना है। रथयात्रा कुकुत्था नदी से प्रारंभ होकर जोकवाबाजार,फाजिलनगर, बड़हरा, बेलवा कारखाना, बेईली, नदवाविशुनपुर, रहसू बाजार,कोटवा करजही,सरैयामहंथ पट्टी,दहारी पट्टी होते हुए कुशीनगर के लिए प्रस्थान किया। रथ यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। इस दौरान भन्तेरत्नाकर ,किरन सिंह,नंदलाल गोंड़, डाक्टर मदन यादव, रमेश विश्वकर्मा, जंगबहादुर सिंह, पुरुषोत्तम, श्याम प्रसाद,बृजभूषण शर्मा, सचिन सिंह बघेल,संतोष सैनी,पिंटू वर्मा,गनेश सिंह,संजय यादव,ध्रुव प्रसाद आदि लोग शामिल रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…