खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के मुख्य पश्चिमी गंडक से निकली मठिया माइनर की शाखा धनगड़ा नहर टूटने से फसलें बर्बाद हो रही है। वहीं किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव ने टूटे माइनर की विभाग से मरम्मत कराने की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक से निकली मठिया माइनर की शाखा धनगड़ा माइनर मंगलवार की भोर में टूटकर फसल बर्वाद कर रही है। किसानों ने बताया कि पानी आने के बाद यह माइनर दर्जनों बार टूट चुकी है धान व गन्ने की फसल डूबने से किसान हलकान हैं। राम उग्रह यादव, पारस सिरचन, लोरिक, भूल्लन, राम नरेश यादव बबलू गुप्ता आदि किसानों की धान व गन्ने की फसल लगातार डूब रही है। वहीं इस माइनर के टूटने से हथिया धनौजी के लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
जिला पंचायत सदस्य रविंदर यादव ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नहर की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। उन्होंने शीघ्र नहर मरम्मत की मांग की है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…