News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: धनगड़ा माइनर टूटी, 20 एकड़ से अधिक धान व गन्ने की फसल डूब कर हो रही बर्वाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 19, 2023  |  10:11 AM

157 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: धनगड़ा माइनर टूटी, 20 एकड़ से अधिक धान व गन्ने की फसल डूब कर हो रही बर्वाद WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकासखंड के मुख्य पश्चिमी गंडक से निकली मठिया माइनर की शाखा धनगड़ा नहर टूटने से फसलें बर्बाद हो रही है। वहीं किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।जिला पंचायत सदस्य रविंद्र यादव ने टूटे माइनर की विभाग से मरम्मत कराने की मांग की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गंडक से निकली मठिया माइनर की शाखा धनगड़ा माइनर मंगलवार की भोर में टूटकर फसल बर्वाद कर रही है‌। किसानों ने बताया कि पानी आने के बाद यह माइनर दर्जनों बार टूट चुकी है धान व गन्ने की फसल डूबने से किसान हलकान हैं। राम उग्रह यादव, पारस सिरचन, लोरिक, भूल्लन, राम नरेश यादव बबलू गुप्ता आदि किसानों की धान व गन्ने की फसल लगातार डूब रही है। वहीं इस माइनर के टूटने से हथिया धनौजी के लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

जिला पंचायत सदस्य रविंदर यादव ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। नहर की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। उन्होंने शीघ्र नहर मरम्मत की मांग की है।

देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking