News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नगर निकाय मतदाता सूचि पोर्टल पर नाम सम्मिलित न करने पर दिया धरना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2023  |  1:25 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगर निकाय मतदाता सूचि पोर्टल पर नाम सम्मिलित न करने पर दिया धरना WhatsApp
Responsive image

Advertisement

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.8राज मंगल पाण्डेय नगर निवासी समाजिक कार्यकर्ता परवेज आलम ने अपने परिवार सहित वार्ड के अन्य लोगो का नाम नगर निकाय चुनाव के पोर्टल पर मतदाता सूचि में नाम सम्मिलित कराने के लिए सोमवार को तहसील परिसर कसया में धरने पर बैठ गया और नाम सम्मिलित करने का मांग करने लगा l

आपके लिए और..- उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

पत्रक में परवेज आलम ने कहा है कि कुशीनगर पालिका के वार्ड न 8राजमंगल पाण्डेय नगर में मेरे परिवार के 25लोगो सहित वार्ड के सैकड़ो लोगो का सूचि में नाम सम्मिलित किया जाना है, जो बीएलओ के न आने के अभाव में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वेबसाईट पर आवेदन किया गया था l जिसे विभाग द्वारा बिना सत्यापन कराये झूठा व एवं भ्रामक रिपोर्ट लगाकर मतदाता के आवेदन को निरस्त कर दिया गया है l इसके लिए मुझे विभाग में बार -बार दौड़ाकर परेशान किया जाता है और झूठा आश्वासन दिया जाता है l उक्त ने कहा है कि अगर सूचि में नाम नहीं सम्मिलित हुआ तो मै धरना व आंदोलन के लिए बाध्य हूंगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी l धरने पर बैठे प्रवेज की मांग को तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि उक्त लोगो का जाँच कर सूचि में नाम सम्मिलित किया जाएगा l इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि, राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा
उत्साह के साथ मना गोवर्धन पूजा

मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…

मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking