News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मेगा इवेन्ट के रुप में कराने हेतु किया गया है निर्देशित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 16, 2022  |  7:28 PM

460 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मेगा इवेन्ट के रुप में कराने हेतु किया गया है निर्देशित

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन मेगा इवेन्ट के रुप में कराने हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन व्यापक पैमाने पर कराने हेतु माह नवम्बर व दिसम्बर तथा वर्ष 2023 के माह जनवरी, फरवरी एवं मार्च तक मांगलिक तिथियों में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।जनपद कुशीनगर में 25 नवम्बर, 14 दिसम्बर, 28 जनवरी, 22 फरवरी व 13 मार्च को सामूहिक विवाह की तिथियां निर्धारित की गयी है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी, कुशीनगर द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित 25 नवम्बर को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिये पात्र जोडे 31 अक्टूबर तक आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड/न०पा० /न०प० पर जमा/ पंजीकृत करा सकते हैं। 14 दिसम्बर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिये 20 नवम्बर तक आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड / न०पा० / न०पं० पर जमा / पंजीकृत करा सकते हैं। 28 जनवरी के मुहुर्त में प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिये 05 जनवरी तक आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड / न०पा० / न०पं० पर जमा / पंजीकृत करा सकते हैं। प्रस्तावित 22 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिये 31 जनवरी तक आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड / न०पा० / न०पं० पर जमा/ पंजीकृत करा सकते हैं। प्रस्तावित 13 मार्च को अन्तिम आयोजन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिये 28 फरवरी तक आवेदन पत्र सम्बन्धित विकास खण्ड / न०पा० / न०पं० पर जमा / पंजीकृत करा सकते हैं।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking