News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निःशुल्क राशन का वितरण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 11, 2023  |  3:25 PM

2,314 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निःशुल्क राशन का वितरण 13 अप्रैल से 24 अप्रैल के मध्य WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग के हवाले से बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत अप्रैल हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कार्डधारकों में कराये जाने हेतु दिनांक 13.04.2023 से 24.04.2023 तक निर्धारित की गयी है। जिलापूर्ति अधिकारी ने उक्त के क्रम में जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत आच्छादित समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को अवगत कराया है कि उक्तानुसार निर्धारित तिथियों में उचित दर दुकानों से अनुमन्य खाद्यान्न अन्त्योदय राशनकार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ तथा 21 किग्रा0 चावल कुल 35 किग्रा० खाद्यान्न प्रति राशनकार्ड तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर 02 किग्रा0 गेहूँ तथा 03 किग्रा0 चावल कुल 05 किग्रा० खाद्यान्न प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क प्राप्त कर ले।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि अपनी दुकानों पर निःशुल्क वितरण की सूचना का अनिवार्यतः प्रर्दशन करें। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु वितरण की अतिम तिथि को मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। इसी प्रकार पोर्टबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा प्राप्त रहेगी। उन्होंने समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि शासनादेशों का अनुपालन करते हुए समय से उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न के आमद का नियमानुसार सत्यापन कराये तथा निःशुल्क वितरण तिथियों,पोर्टबिलिटी, ओ0टी0पी0 सुविधा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पर्यवेक्षणीय/नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न का पारदर्शी वितरण कराना सुनिश्चित करें।कही पर शिकायत/अनियमितता पाये जाने पर सक्षम स्तर से प्रभावी कार्यवाही कराना भी सुनिश्चित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking