News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के दिशा में नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2023  |  3:20 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के दिशा में नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर ही समाज को प्रगति के रास्ते पर चला सकते हैं-उपजिलाधिकारी
  • स्वावलंबन दिवस के रूप में रोटरी द्वारा मनाई गयीं बापू की जयंतीl

कसया/कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के दिशा में नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण गाँधी चौक, कसया स्थित कचहरी परिसर में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। रोटरी द्वारा राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करते हुए जरूरतमंद 20 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल पर चरखे के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते कहा कि वास्तव में रोटरी ने अपने इस प्रयास से गांधी के सपनों के साकार किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही हम समाज को प्रगति के रास्ते पर चला सकते हैं। राष्ट्र की समृद्धि के लिए यह अत्यंत ही आवश्यक है।

नपाप अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती पर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोटरी का यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय है।समाजसेवी व संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी ने समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। पूर्वांचल महोत्सव के संयोजक विनय राय ने कहा राष्ट्रपिता ने आत्मनिर्भरता का जो सिद्धांत दिया था उसका रोटरी अनुकरण कर रही है। फौजिया परवीन, विकास श्रीवास्तव ने रोटरी क्लब के इस आयोजन की सराहना की। अतिथियों के हाथों सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे इन्होंने रोटरी के प्रति आभार ज्ञापित किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार अध्यक्ष वाहिद अली व सचिव राजीव जायसवाल ने किया। संचालन दिनेश तिवारी ने किया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ सुनील सिंह, अंजली खरवार, गौरव मद्धेशिया, इम्तियाज आलम, विशाल शर्मा, अश्वनी जायसवाल, महीप राव, गयासुद्दीन अली, हसमुद्दीन अंसारी, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य आदिल खान, वार्ड सभासद राजेश मद्धेशिया, व्यापार मंडल कसया के अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कवीन्द्र पाण्डेय, राजन, संजीव पाण्डेय एवं संजय दुबे के अलावा नगर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking